जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत कमानिया गेट में देर रात्रि मचे बवाल के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है साथ ही दुकान मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक कमनिया गेट के समीप बड़कुल होटल में राजकुमार जैन पहुंच थे जहां रूपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई थी। पीड़ित राजकुमार जैन का आरोप है कि मैनेजर ने समाज विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
इसके बाद मैनेजर ने अपने साथियों के साथ बेसबॉल से हमला किया। समाज विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद आक्रोश फैल गया था और बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। पुलिस को आक्रोशित भीड़ को तितर-बितर करने लाठी चार्ज करना पड़ा था। जिसमें दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं मामले में पुलिस ने राजकुमार जैन की रिपोर्ट पर मैनेजर अतुल पटेल समेत उसके साथी रोहित राजपूत, सचिन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है तीनों को आज पुलिस कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही है।
