दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, आईएमडी ने येलो अलर्ट किया जारी

नयी दिल्ली, 03 जनवरी (वार्ता) राजधानी में शनिवार सुबह हवा की स्थिति में मामूली सुधार दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सुबह के समय घने कोहरे के कारण ‘येलो अलर्ट’ जारी किया। इस कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित रही।

सुबह करीब आठ बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 235 दर्ज किया गया। दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 248, रोहिणी में 270, आईटीओ में 219, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा में 148 दर्ज किया गया।

Next Post

दूषित पानी से मौतें सरकार की लापरवाही का नतीजा, 2019 में ही चेताया था कैग: उमंग सिंघार

Sat Jan 3 , 2026
भोपाल: इंदौर में दूषित पेयजल से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत के मामले को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह त्रासदी अचानक नहीं हुई, बल्कि सरकार की वर्षों पुरानी लापरवाही और चेतावनियों की अनदेखी […]

You May Like