दूषित पानी से मौतें सरकार की लापरवाही का नतीजा, 2019 में ही चेताया था कैग: उमंग सिंघार

भोपाल: इंदौर में दूषित पेयजल से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत के मामले को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह त्रासदी अचानक नहीं हुई, बल्कि सरकार की वर्षों पुरानी लापरवाही और चेतावनियों की अनदेखी का परिणाम है।उमंग सिंघार ने कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने वर्ष 2019 में ही इंदौर और भोपाल में सप्लाई हो रहे गंदे व दूषित पानी को लेकर गंभीर खामियों की ओर इशारा किया था और सुधार के स्पष्ट सुझाव भी दिए थे, लेकिन सरकार ने उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2004 में एशियन डेवलपमेंट बैंक से भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में जल प्रबंधन सुधार के लिए 200 मिलियन डॉलर का कर्ज लिया था। इसका उद्देश्य हर नागरिक को पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना था, लेकिन 15 साल बाद कैग रिपोर्ट ने भ्रष्टाचार और बदइंतजामी को उजागर कर दिया।

सिंघार ने कहा कि आज इंदौर में सीवर मिला पानी लोगों की जान ले रहा है और सरकार जिम्मेदारी लेने से बच रही है। यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि जनजीवन के अधिकार का गंभीर उल्लंघन है।

Next Post

छत्तीसगढ़ में प्रतीक्षा सूची वाले अभ्यर्थियों ने किया उप मुख्यमंत्री के बंगले का घेराव

Sat Jan 3 , 2026
रायपुर, 03 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) की वर्ष 2018 की भर्ती प्रक्रिया में चयनित प्रतीक्षा सूची के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने शनिवार को उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के बंगले का घेराव किया। लगभग 417 अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे है जबकि विभाग में तीन […]

You May Like

मनोरंजन