मुंडेर से टकरा कर दो मोटर साइकिल सवार कुएं के अंदर गिरे, दोनों की मौत

सीहोर:बीती देर रात हादसे में मोटर साइकिल पर सवार दो लोग कुएं की मुंडेर से टकराकर कुएं में गिर गए हैं। जिसके कारण दोनों की मौत हो गई है, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए पीएम रूम ले आए हैं । पुलिस मामले में जांच कर रही है।

एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि हनीफ खां पिता हफीज उम्र 35 निवासी फूलमोगरा एवं सिराजे पिता बाबू खां उम 34 निवासी फूलमोगरा के शव ग्राम फूलमोगरा के कुंए में मिले हैं । सूचना प्राप्त होने पर मृतकों के शव पीएम हेतु शासकीय अस्पताल सीहोर ले आए हैं। उपरोक्त दोनों व्यक्ति रात में मोटर सायकल कुंए की मुडेर से टकराने से कुंए में गिरे हैं सुबह डायल 100 पर सूचना प्राप्त हुई थी।

Next Post

श्योपुर के भाजपा नेता मीणा की सड़क हादसे में मौत, 3 घायल

Thu May 1 , 2025
श्योपुर: भीषण सडक़ हादसे में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। कार में सवार श्योपुर के पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मीणा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए। कोटा-श्योपुर इंटरस्टेट हाइवे पर राजस्थान के बूढ़ादीत थाना क्षेत्र के सनीजा बावड़ी गांव […]

You May Like