श्योपुर के भाजपा नेता मीणा की सड़क हादसे में मौत, 3 घायल

श्योपुर: भीषण सडक़ हादसे में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। कार में सवार श्योपुर के पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मीणा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए। कोटा-श्योपुर इंटरस्टेट हाइवे पर राजस्थान के बूढ़ादीत थाना क्षेत्र के सनीजा बावड़ी गांव के पास भीषण सडक़ हादसे में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

जिसमें कार में सवार श्योपुर के पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मीणा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सुल्तानपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया, लेकिन 2 की गंभीर हालत के चलते कोटा रैफर कर दिया गया।बूढ़ादीत थाना के एएसआई नंदलाल सैनी के अनुसार श्योपुर निवासी धर्मेंद्र मीणा, चेतन शर्मा, देवेंद्र गुर्जर और धरमू गौतम गुजरात के सोमनाथ से दर्शन कर लौट रहे थे.

तभी इनकी कार सनीजा बावड़ी के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार को धर्मेंद्र मीणा ही चला रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और धर्मेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चेतन शर्मा और देवेंद्र गुर्जर गंभीर घायल हो गए, जिन्हें कोटा रैफर किया गया है।

Next Post

अनुशासनहीनता पर मुसीबत में देवास महापौर गीता अग्रवाल

Thu May 1 , 2025
मालवा- निमाड़ की डायरी संजय व्यास जनप्रतिनिधियों के कार्य में पति के हस्तक्षेप और मनमानी का खामियाजा देवास महापौर गीता अग्रवाल को भुगतना पड़ सकता है. नगर निगम में पिछले दिनों परिषद की बैठक में महापौर गीता अग्रवाल के पति महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल से एमआईसी सदस्य रामदयाल यादव और […]

You May Like