पाकिस्तान ने दिल्ली में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान पर प्रतिक्रिया दी, आरोप लगाया कि यह मुस्लिम सांस्कृतिक विरासत के खिलाफ साजिश है।
पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के आंतरिक मामलों में दखल देते हुए दिल्ली में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दिल्ली के तुर्कमेनिस्तान गेट के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान पर अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे मुस्लिम सांस्कृतिक विरासत के खिलाफ एक साजिश बताया।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता, ताहिर अंद्राबी ने एक साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि उनकी निगाह इस अभियान पर थी और यह भी आरोप लगाया कि यह अभियान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) समर्थित था। उन्होंने यह भी कहा कि अतिक्रमण हटाने के बहाने मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि सरकार ने फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास अतिक्रमण कर कार्रवाई की है न की मस्जिद को तोड़ा है।
