बीपीसीएल के लॉयल्टी एप से 5.72 करोड़ की ठगी, 7 आरोपी नामजद


इंदौर: शहर में कॉर्पोरेट स्तर की बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के लॉयल्टी एप में हेरफेर कर आरोपियों ने बिना बैंक खाते से राशि डेबिट कराए ही करोड़ों रुपए वॉलेट में जोड़ लिए और उनका उपयोग कर कंपनी को करीब 5.72 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया.क्षिप्रा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय फरियादी विक्रांत हाटे की शिकायत पर विशाल सिंह, शशि सिंह, दलवीर सिंह, बलजिंदर सिंह, वाहिद खान, नरेंद्र सिंह बासु और बलबीर सिंह सात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया. मामला एबी रोड मांगलिया स्थित बीपीसीएल से जुड़ा है. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने बीपीसीएल के लॉयल्टी एप में फर्जी तरीके से फ्लिट अकाउंट तैयार किए.

इसके बाद स्मार्ट फ्लिट वॉलेट में बिना किसी वास्तविक बैंकिंग ट्रांजेक्शन के ही रकम रिचार्ज दिखाकर जोड़ ली, यानी खातों से पैसा कटे बिना ही वॉलेट में बैलेंस बढ़ा दिया. बताया गया है कि आरोपियों ने इस फर्जी बैलेंस का उपयोग कर विभिन्न ट्रांजेक्शन किए. जब कंपनी को गड़बड़ी का पता चला तो आरोपियों को राशि लौटाने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने पैसा वापस नहीं किया. इस तरह 5 करोड़ 72 लाख 74 हजार 579 रुपए की धोखाधड़ी सामने आई है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420 और 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले में तकनीकी पहलुओं की जांच भी की जा रही है, साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि इस तरह की ठगी कहीं और तो नहीं की.

Next Post

भारत की पहली डिजिटल जनगणना का शंखनाद, आज से शुरू हुआ मकान सूचीकरण का पहला चरण, जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, जानें पूरी प्रक्रिया और नियम

Wed Apr 1 , 2026
नई दिल्ली | देश में करीब 15 साल के लंबे इंतजार के बाद आज 1 अप्रैल 2026 से ‘जनगणना-2027’ के पहले चरण की औपचारिक शुरुआत हो गई है। कोरोना महामारी और अन्य तकनीकी कारणों से हुई देरी के बाद, अब यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल रूप में आयोजित की जा […]

You May Like