कचरे का उठाव और निष्पादन समय पर करें: उप मुख्यमंत्री  

रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में कहा कि शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखने की जिम्मेदारी सबकी है. नगर निगम नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें. कचरा उठाने वाली एजेंसी अतिरिक्त गाडिय़ाँ लगाकर कचरे का समय पर उठाव और निष्पादन करें. पहडिय़ा प्लांट में रीवा नगर निगम तथा 28 अन्य नगरीय निकायों के कचरे का निष्पादन करें. अन्य किसी भी शहर अथवा प्रदेश से इसमें कचरा लेकर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहडिय़ा प्लांट का संचालन करने वाली एजेंसी मृत पशुओं के निष्पादन के लिए एक अतिरिक्त प्लांट तत्काल लगाए. समय पर मृत पशुओं का निष्पादन न होने से आसपास दुगंध फैलती है. नगर निगम एनिमल कार्कस लगाने के लिए तत्काल प्रयास करे. पहडिय़ा प्लांट से दूषित पानी किसी भी स्थिति में बाहर न जाए. रीवा नगर निगम और अन्य नगरीय निकायों से कचरे का उठाव करके इसका बिजली बनाने में उपयोग करें. बैठक में उप मुख्यमंत्री ने सात से नौ नवम्बर तक कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अधिवेशन की तैयारियों की भी समीक्षा की. बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा प्रभारी आयुक्त नगर निगम मेहताब सिंह गुर्जर, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, नगर निगम के अधिकारी तथा रेमकी कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Next Post

जुंए के अड्डे पर दबिश देकर पुलिस ने पकड़े आधा दर्जन जुआड़ी

Sun Nov 2 , 2025
रीवा। अमहिया थाना अन्तर्गत द्वारिका नगर में एक घर में चल रही जुंए की फड़ पर पुलिस ने दबिश दी. जहा ताश के पत्तो के साथ पांच हजार रूपये जप्त किये गये और आधा दर्जन जुआडिय़ों को पकड़ा गया. अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के […]

You May Like