संभाग में पहली बार ग्राम पंचायत और निजी एजेंसी का साझेदारी मॉडल

जबलपुर:स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत सालीवाड़ा गौर ग्राम पंचायत में घर-घर कचरा संग्रहण और प्रबंधन के लिए एक विशेष अनुबंध हुआ। इस अवसर पर इंदौर की सृष्टि वेस्ट मैनेजमेंट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड और ग्राम पंचायत सालीवाड़ा गौर के बीच तीन साल के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत की अध्यक्ष चन्द्रकिरण गोस्वामी, जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत, ग्राम पंचायत के सरपंच सौरभ राय और एजेंसी प्रतिनिधि विजय सिंह मौजूद थे। अनुबंध के तहत एक सुपरवाइजर, वाहन चालक, सफाई साथी और पूरी टीम ग्राम पंचायत में रहकर कचरा प्रबंधन का कार्य करेगी। साथ ही, समय-समय पर जन-जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। यह संभाग में पहली बार किसी ग्राम पंचायत और निजी एजेंसी के बीच कचरा प्रबंधन पर अनुबंध है।

Next Post

एपस्टीन फाइल्स ने किया पश्चिमी कुलीन वर्ग की 'शैतानी' सोच का पर्दाफाश-लावरोव

Tue Feb 10 , 2026
व्लादिवोस्तोक, (वार्ता) रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि एपस्टीन फाइल्स ने पश्चिमी देशों के कुलीन वर्ग की ‘पूर्ण शैतानी’ सोच का पर्दाफाश कर दिया है। श्री लावरोव ने रविवार को एनटीवी चैनल को दिए गये एक साक्षात्कार में कहा, “यह विषय सभी पश्चिमी देशों के असली […]

You May Like