सायबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, खरीदा था 68 हजार का मोबाइल

भोपाल। शाहपुरा पुलिस ने सायबर ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से 4 मोबाइल, क्रेडिट कार्ड सहित अन्य दस्तावेज पुलिस ने बरामद किए.
पुलिस के मुताबिक आरोपी शिवम कहार (28) निवासी कोटरा सुल्तानाबाद को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई. मूलतः पता ग्राम खापर खेड़ा पिपरिया नर्मदापुरम के रहने वाले आरोपी के पास से पुलिस ने एक बैग जब्त किया. बैग में 4 मोबाईल, क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड एवं चेक बुक थी. आरोपी ने बताया कि बैग में रखे मोबाइल के सिम कार्ड को अपने मोबाइल में लगाकर वह क्रेडिट कार्ड के ओटीपी के माध्यम से 68 हजार 502 रूपये का ट्रांजेक्शन कर उसने ऑनलाइन मोबाइल खरीदा था. फरियादी सुकन्या गाडगे ने 13 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी. सुकन्या ने पुलिस को बताया था कि 10 अक्टूबर को उनका वह बैग चोरी हो गया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया.

.....

Next Post

पिकअप की टक्कर से दादा की मौत

Sat Oct 17 , 2026
खिलचीपुर। खिलचीपुर में शुक्रवार दोपहर भैंस लेकर जा रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार 64 वर्षीय राम प्रसाद वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके 7 वर्षीय पोते वंशराज वर्मा का एक पैर टूट गया. दोनों बाइक से खिलचीपुर स्थित देवस्थान […]

You May Like

Play sound