जिला अस्पताल में लापरवाही: एक्सपायरी ग्लूकोज की बोतलें खुले में फेंकीं

रायसेन। जिला अस्पताल में औषधि भंडार गृह के पास एक्सपायरी डेट की ग्लूकोज बोतलें खुले में फेंके जाने का मामला सामने आया है। यह बोतलें अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट के पीछे पड़ी मिलीं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है।

जानकारी मिलने पर जब अस्पताल के स्टोर कर्मचारियों से पूछा गया तो उन्होंने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया और कहा कि बोतलें उनके द्वारा नहीं फेंकी गईं। वहीं, इस मामले में जब सीएमएचओ डॉ. मांडरे से बात की गई तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। पहले उन्होंने सामान्य प्रक्रिया बताते हुए कहा कि एक्सपायरी दवाओं को डिस्पोज किया जाता है, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि बोतलें अस्पताल परिसर में ही फेंकी गई हैं, तब उन्होंने जांच कराने की बात कही।

नियमों के अनुसार, एक्सपायरी दवाओं की सूची तैयार कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपी जाती है और इन्हें बायो-वेस्ट प्रबंधन प्रणाली के तहत नष्ट किया जाता है। लेकिन रायसेन जिला अस्पताल में इन नियमों की खुली अवहेलना हो रही है।

Next Post

फाइनल में नर्मदापुरम ने पहली पारी में 83 रनों की बढ़त ली

Mon Nov 10 , 2025
नर्मदापुरम। स्वर्गीय जिनवर दास फौजदार स्मृति में आयोजित अंडर-15 बालक वर्ग प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एमपीसीए ग्राउंड नर्मदापुरम में हरदा एवं नर्मदापुरम के बीच खेला जा रहा है संभाग के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि नर्मदापुरम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 163 रन […]

You May Like