
नर्मदापुरम। स्वर्गीय जिनवर दास फौजदार स्मृति में आयोजित अंडर-15 बालक वर्ग प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एमपीसीए ग्राउंड नर्मदापुरम में हरदा एवं नर्मदापुरम के बीच खेला जा रहा है संभाग के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि नर्मदापुरम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 163 रन बनाए जवाब में हरदा की टीम 79 रनों पर ऑल आउट हो गई ओर नर्मदापुरम ने पहली पारी में 83 रनों की बढ़त बना ली है। दूसरी पारी सुबह 9:30 बजे प्रारंभ होगी एवं प्रतियोगिता का समापन समारोह होगा।मैच में अंपायर नीरज गौर और फजल खान एवं स्कोरर दिनेश पलिया रहे। मैच के दौरान एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अनुराग मिश्रा,जिला क्रिकेट संघ सचिव मनोहर बिल्थरिया, सिलेक्टर सुब्रत लहरी, निर्वेश फौजदार,चेतन राजपूत,नितेश राजपूत सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहे।
