नागपुर जा रहीं बस पलटी,11 घायल, 3 गंभीर नागपुर रेफर

पांढुरना:भोपाल से नागपुर की और जा रहीं यात्री बस मंगलवार की अल सुबह ग्राम सिवनी-राजना के बीच नेशनल हाइव से लगे एक ढाबे के सामने सडक़ किनारे खडी कार को टक्कर मारते ही अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई,जिससे बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए,जिनमें से तीन की हालत अधिक गंभीर होने पर इन्हें नागुपर मेडिकल कांलेज रेफर किया गया,वहीं घटना के बाद से बस चालक फरार हो गया ।

पांढुरना नगर जिला मुख्यालय से लगे ग्राम सिवनी-राजना के बीच स्थित राज ढाबे के सामने सडक़ किनारे खडी कार क्रंमाक एम एच 32 वायई 3640 को भोपाल से नागपुर की और जा रहीं यात्री बस क्रमांक एम पी 13 पी 3141 के चालक द्वारा लापरवाहीं पूर्वक वाहन चलाते हुए इस उक्त कार को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे तेज रफ्तार यह बस अनियंत्रित होकर इस कार को घसीटते हुए साथ ले जाकर सडक़ किनारे एक खेत में पलट गई.

इस दुर्घटना में बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए,जिन्हें जन सहयोग से नगर जिला मुख्यालय के शासकीय चिकित्सालय लाया जिनमें से तीन व्यक्ति मोहपुरा निवासी सहना बाई अलावे,लेदरसिंह और माधुरी पिता रामलाल गंभीर रूप से घायल होने पर इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर मेडिकल कांलेज रेफर किया गया है,वहीं अन्य घायलों को नगर के चिकित्सालय मे ही भर्ती कर उपचार किया जा रहा है । यह तो गनीमत रहीं कि सडक़ किनारे खडी इस उक्त कार में कोई भी सवार नहीं था,घटना सुबह लगभग पांच बजे की बताई जा रहीं,वहीं बस चलाते समय वाहन चालक को निद की झपकी आने से ही दुर्घटना होने की संभावना व्यक्त की जा रहीं है ।

Next Post

सड़क किनारे मिला विधायक प्रतिनिधि धाकड़ का शव, हत्या की आशंका

Tue Jul 8 , 2025
रतलाम/ आलोट: आलोट विधायक के प्रतिनिधि का सड़क किनारे रात को शव मिला। सूचना पर मंगलवार सुबह घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची। पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। जहां पर कन्हैयालाल धाकड़ की मोटरसाइकिल व चप्पल पड़ी हुई थी। एसपी ने एसआईटी का गठन किया है।जानकारी अनुसार सरसी […]

You May Like