पुस्तक मेले में टीएलएम कबाड़ से किया जुगाड

जबलपुर: जिला प्रशासन द्वारा लगातार तीसरे बर्ष गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक परिसर में आयोजित बारह दिनों के पुस्तक मेला में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ रियायती दर पर पाठ्य पुस्तकें यूनिफॉर्म कापियां और स्टेशनरी की खरीदी कर लाभान्वित हो रहे हैं। मेले में आयोजित सांस्कृतिक संध्या के साथ शुरू किया गया जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष विवेक पटेल द्वारा किया गया.

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, परियोजना अधिकारी योगेश शर्मा, एम हाजरा डी एस ओ और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही। विवेक पटेल जिला पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा मेले का अवलोकन किया।मेले में शिक्षा विभाग से इन्द्र सिंह राजपूत शिक्षक सूरतलाई द्वारा टी एल एम कबाड़ से जुगाड करके स्टाल लगाया गया है जिसमें शिक्षक और विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल रहा है। विवेक पटेल द्वारा कवाड़ से जुगाड़ कर नवाचार के लिए सराहना की गई।

Next Post

जैन मंदिर की नींव खुदाई से संकट में रिहायशी मकान, तीन घर गिरने की कगार पर

Mon Apr 6 , 2026
शाढौरा: शाढ़ौरा में जैन मंदिर की नींव की खुदाई के कारण आसपास के कई मकानों में दरारें आ गई हैं। जिसके चलते तीन पक्के मकान तो गिरने की कगार पर हैं, लगातार खुदाई ब जेसीबी की धमस के कारण आसपास की जमीन कमजोर हो गई। स्थानीय निवासी संतोष चौरसिया के […]

You May Like