सीएम डॉ यादव और खंडेलवाल ने स्व. शंकरलाल तिवारी को दी श्रद्धांजलि

सतना।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को सतना पहुंचकर पूर्व विधायक स्व शंकरलाल तिवारी के निधन पर शोक श्रद्धांजलि उनके निवास पर जाकर अर्पित की।

बाद में मुख्यमंत्री ने टाउन हाल सतना में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्व. श्री तिवारी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दिवगंत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. श्री तिवारी बहुत ही कर्मठ और जनता के कल्याण के लिए सदैव संघर्ष करने वाले जनप्रतिनिधि थे। श्री तिवारी ने सदैव गरीबों की आवाज बुलंद की। उनके देहवासान से अपूर्णीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से उनकी पवित्र आत्मा की शांति के लिए कामना की। उन्होंने श्री तिवारी के साथ बिताए वक्त का जिक्र करते हुए कहा कि वो निर्भीक और साहसी जननेता थे.इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने अपने पुराने सम्पर्को का जिक्र करते हुए आपातकाल के दौरान उन्होंने जो यातनाएं भोगी उससे उनमें संघर्ष का साहस पैदा हुआ.

ईष्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, स्पीकर नगर निगम राजेश चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक तथा दिवंगत श्री तिवारी के परिजन उपस्थित रहे।

Next Post

दीपों की रौशनी में जगमगाया भोपाल, हर गली-मोहल्ले में दीपावली की रौनक

Sun Oct 19 , 2025
भोपाल। दीपों के पर्व दीपावली ने राजधानी भोपाल को रोशनी से नहला दिया है। रविवार शाम शहर का नजारा देखते ही बनता था। न्यू मार्केट, एमपी नगर, चौक बाजार, बिट्टन मार्केट और हबीबगंज जैसे प्रमुख बाजारों में सजावट और रोशनी ने लोगों का मन मोह लिया। हर ओर रंग-बिरंगी झालरों, […]

You May Like