नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने तमिलनाडु और असम में विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए क्रमश: सर्वश्री पीयूष गोयल और बैजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार तमिलनाडु में केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री गोयल की मदद के लिए कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और नागर विमानन एवं सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल को सह-चुनाव प्रभारी बनाया गया है।
असम के लिए पार्टी के चुनाव प्रभारी सांसद श्री पांडा के सहयोग के लिए जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील कुमार शर्मा और पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमती दर्शना बेन जरदोश सह-चुनाव प्रभारी नियुक्त की गयी हैं।
तमिलनाडु और असम की विधानसभाओं का पांच वर्ष का कार्यकाल अगले साल मई में समाप्त हो रहा है।
भाजपा ने पीयूष गोयल को तमिलनाडु, पांडा को असम का नियुक्त किया चुनाव प्रभारी
