10 डिग्री पारा: ठिठुरा शहर, जले अलाव

जबलपुर। सोमवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। रविवार के मुकाबले सोमवार को पारा एक डिग्री चढ़ गया लेकिन ठंड पर इसका असर नहीं पड़ा। ठंडी हवाएं चलने से शहर ठिठुर गया। दिन चढऩे के साथ सूर्यदेव ने भी दर्शन दिए लेकिन ठंड के सामने सूरज की चमक फीकी पड़ी रही। दोपहर में जरूर सूरज के तेवर तल्ख हुए। धूप ने ठंड से कुछ राहत दी। शाम ढलते ही मौसम ने करवट बदल ली और ठँडी हवाओं ने फिर से ठिठुरन बढ़ा दी। सुबह और रात मेें लोग गरम कपड़े लादे नजर आये। कई जगह पर अलाव भी जलते देखे गए।

यह सिस्टम हैं सक्रिय

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ एक ऊपरी वायु चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तरी हरियाणा में माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर अवस्थित है तथा एक ट्रफ़, मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में 33ए उत्तर अक्षांश के उत्तर में एवं 82 अक्षांश पूर्व देशांतर के साथ माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर विस्तृत है और पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर चला गया है।

ऐसा रहा तापमान

सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

उत्तर-पूर्व हुई हवाएं

रविवार को उत्तर-पश्चिम हवाओं का रूख सोमवार को बदल गया। हवाएं उत्तर-पूर्व की दिशा में चार किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। सुबह के वक्त आद्रता 70 और शाम को 56 प्रतिशत दर्ज की गई।

Next Post

मुरैना कलेक्टर ने वीडियो कॉल पर ही चेक की हाजिरी, जो गायब मिले उन्हें किया सस्पेंड

Mon Nov 10 , 2025
मुरैना, 10 नवंबर। मुरैना कलेक्टर का आज एक खास अंदाज प्रदेश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग उनके इस अवतार को अनिल कपूर की फिल्म नायक वाला अवतार कह रहे हैं, कलेक्टर ने पटवारियों और सचिवों की ऑनलाइन हाजिरी जांची और उनके बहाने सुनने के बाद उन्हें […]

You May Like