तहसीलदार पर किसान को पीटने का आरोप

टीकमगढ़। नगर परिषद बल्देवगढ़ में शनिवार को खाद के लिए लाइन में खड़े एक किसान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तहसीलदार ने किसान को थप्पड़ मारा और लाइन से बाहर कर दिया।

यह घटना बल्देवगढ़ के मंगल भवन में हुई, जहां किसान यूरिया खाद की पर्ची लेने के लिए लाइन में खड़े थे। तहसीलदार अनिल गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने किसानों के साथ मारपीट की और उन्हें लाइन से हटाया। बताया जा रहा है कि किसान पिछले कई दिनों से खाद के लिए भटक रहे थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने ब्लाइंड महिला T20 वर्ल्ड कप विजेता प्रदेश की खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Sat Dec 13 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रथम महिला T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट (ब्लाइंड) 2025 की विजेता भारतीय टीम में शामिल मध्यप्रदेश की तीन महिला खिलाड़ियों से मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी और सम्मानित […]

You May Like