कलेक्टर ने खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया

सतना:मैहर कलेक्टर रानी बाटड एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने रामनगर ब्लॉक स्थित सेवा सहकारी समिति मनकीसर तथा सेवा सहकारी समिति गुलवार गुजारा, और अरगट खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान रामनगर एसडीएम एस.पी. मिश्रा, नायब तहसीलदार झिन्ना, रोशन लाल रावत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर रानी बाटड ने समिति परिसर में उपस्थित कृषकों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं तथा समिति प्रबंधक को शासन की योजनाओं का पारदर्शी एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड संधारण एवं किसानों को मिलने वाली सुविधाओं की भी समीक्षा की गई।

Next Post

शिवपुरी में आज दिनभर के लिए बिजली गुल, शटडाउन से कोलारस शहर, देहरदा सड़क इलाके भी प्रभावित

Sun Dec 21 , 2025
शिवपुरी: शहर में आज रविवार को बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली विभाग द्वारा रखरखाव कार्य के चलते सुबह से ही बिजली बंद कर दी गई। शाम तक शटडाउन घोषित किया गया है। विभाग के अनुसार, 220 केवी उपकेंद्र पर 132 केवी मेन बस से जंपर जोड़ने सहित अन्य […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।