सीएम डॉ यादव ने ब्लाइंड महिला T20 वर्ल्ड कप विजेता प्रदेश की खिलाड़ियों को किया सम्मानित

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रथम महिला T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट (ब्लाइंड) 2025 की विजेता भारतीय टीम में शामिल मध्यप्रदेश की तीन महिला खिलाड़ियों से मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी और सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता न केवल खेल जगत के लिए गर्व की बात है, बल्कि दिव्यांगजनों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भेंट के दौरान खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और ब्लाइंड क्रिकेट के प्रति बढ़ते उत्साह और चुनौतियों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके आत्मविश्वास, संघर्ष और अनुशासन की सराहना की।

Next Post

राजनीति का अनकहा सबक: गुना में महेंद्र सिसौदिया और जयवर्धन सिंह की मुलाकात ने तोड़ी सियासी दूरी

Sat Dec 13 , 2025
गुना। राजनीति है साहब! यहां न कोई पक्का दोस्त होता है, न पक्का दुश्मन। अदावतें भी स्थाई नहीं हैं और गठबंधन तो आए बनते, टूटते रहते ही हैं। जिन लोगों को यह बात अब तक सिर्फ किताबी नजर आती थी, उनकी भी गलतफहमियां दूर हो गई हैं। खासकर, गुना और […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।