पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती विस्फोट, पांच की मौत, दस से ज्यादा घायल

इस्लामाबाद, 02 अगस्त (वार्ता) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार शाम एक पुलिस स्टेशन के बाहर संदिग्ध आत्मघाती हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये।

शहर के पुलिस प्रमुख मोहम्मद उमर ने पत्रकारों को बताया कि यह विस्फोट स्वात घाटी के कबल कस्बे में उस समय हुआ, जब स्थानीय युवाओं का एक समूह पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहा था।

श्री उमर ने बताया कि जांचकर्ताओं ने घटनास्थल से एक कटा सिर बरामद किया है, जिस पर आत्मघाती हमलावर का होने का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस प्रमुख ने कहा कि विस्फोट की सटीक प्रकृति और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

 

 

Next Post

युवक को रास्ते में रोककर चाकू घोंपा

Mon Aug 3 , 2026
जबलपुर: संजीवनीनगर थाना अंतर्गत कछपुरा मालगोदाम रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात बदमाश ने रास्ते में रोककर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसका मोबाइल लूट लिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साहिल तामिया (21) का धनवंतरीनगर शांतिनगर में अपनी चाची के घर रह रहा है। वह गढ़ा बाजार […]

You May Like