युवक को रास्ते में रोककर चाकू घोंपा

जबलपुर: संजीवनीनगर थाना अंतर्गत कछपुरा मालगोदाम रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात बदमाश ने रास्ते में रोककर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसका मोबाइल लूट लिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साहिल तामिया (21) का धनवंतरीनगर शांतिनगर में अपनी चाची के घर रह रहा है। वह गढ़ा बाजार स्थित आकाश मोबाइल शॉप में काम सीखता है।

हनुमान मंदिर के सामने एक अज्ञात व्यक्ति उसके पीछे लग गया और खाने के लिए पैसे मांगने लगा। साहिल ने पैसे देने से मना करते हुए कहा कि टिफिन में खाना है, वह खा लो। इतनी सी बात पर बदमाश भड़क गया और उसने चाकू निकालकर साहिल के चेहरे और गले पर वार कर दिया इस बीच दोनों के बीच हुई झूमाझपटी में साहिल का मोबाइल फोन जमीन पर गिर गया। खून से सने युवक को तड़पता छोड़ बदमाश जमीन पर गिरा मोबाइल उठा कर मौके से भाग निकला।

Next Post

प्रधानमंत्री के नशामुक्ति संदेश से प्रेरित हुए विद्यार्थी

Mon Aug 3 , 2026
इंदौर: श्री सत्य साई विद्या विहार में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषयक राष्ट्रीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक देखा. कार्यक्रम की शुरुआत नशामुक्ति की सामूहिक प्रतिज्ञा से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों पर आधारित […]

You May Like