इंदौर: श्री सत्य साई विद्या विहार में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषयक राष्ट्रीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक देखा. कार्यक्रम की शुरुआत नशामुक्ति की सामूहिक प्रतिज्ञा से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों पर आधारित प्रेरक नुक्कड़ नाटक का अवलोकन किया.
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहकर अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच के साथ विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री का संबोधन ध्यानपूर्वक सुना, संवाद में भाग लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया. विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजू चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करेगा. उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ संस्कार, सेवा और आदर्श नागरिक निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है.
