इंदौर। चिड़ियाघर ने तकनीक के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल करते हुए देश का पहला वर्चुअल जू शुरू किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ बैठकर वर्चुअल जू थिएटर का अनुभव भी लिया। स्क्रीन पर जंगल और जंगली जानवरों का ऐसा जीवंत अनुभव दिखाया गया, जिससे दर्शकों को जानवरों के बेहद करीब होने जैसा अहसास हुआ। वर्चुअल सफर में ट्रेन के जरिए जंगल का दृश्य भी दिखाया गया, जिसने बच्चों और दर्शकों को रोमांचित किया। मुख्यमंत्री ने भी इस अनुभव को अलग और खास बताया। अब इंदौर चिड़ियाघर की पहचान स्वच्छता के साथ देश के पहले वर्चुअल जू के रूप में भी होगी। तकनीक के इस इस्तेमाल से दर्शक बिना जंगल में गए वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक वातावरण का करीब से अनुभव कर सकेंगे।
Next Post
मकान तुड़ाई के दौरान नीचे खड़े युवक पर गिरी ईंट, सिर फूटा
Sun Aug 16 , 2026
जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत तमरहाई में एक लेडीज सूट की दुकान के ऊपर बने मकान के हिस्से को तोड़ने का काम चल रहा था, तभी ऊपर से गिरी एक ईंट नीचे खड़े युवक के सिर पर जा लगी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पीड़ित की […]
