मकान तुड़ाई के दौरान नीचे खड़े युवक पर गिरी ईंट, सिर फूटा

जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत तमरहाई में एक लेडीज सूट की दुकान के ऊपर बने मकान के हिस्से को तोड़ने का काम चल रहा था, तभी ऊपर से गिरी एक ईंट नीचे खड़े युवक के सिर पर जा लगी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पीड़ित की शिकायत पर लार्डगंज थाना पुलिस ने निर्माण कार्य करा रहे मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तमरहाई स्थित एक लेडीज कपड़े की दुकान के ऊपरी हिस्से को ढहाने का काम चल रहा था। मौके पर मौजूद मजदूर बिना किसी सुरक्षा के धड़ल्ले से मकान तोड़ने में लगे हुए थे। इसी दौरान एक युवक दुकान के ठीक बाहर खड़ा था, तभी अचानक ऊपर से एक ईंट सीधे उसके सिर पर आ गिरी। ईंट लगते ही युवक का सिर फट गया और वह वहीं पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। घटना से आक्रोशित पीड़ित पक्ष ने लार्डगंज थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बिना सुरक्षा मानकों के खतरनाक तरीके से काम करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

Next Post

रविवार को सीएमएचओ ने पीएचसी नोहटा का किया औचक निरीक्षण

Sun Aug 16 , 2026
दमोह। हितग्राहियों को स्वास्थ्य सेवाएं सही समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण मिल रही हैं या नहीं, इस बात को जानने के लिए सीएमएचओ डॉ. राकेश राय ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नोहटा का औचक निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित स्टाफ नर्सिंग ऑफिसर एवं […]

You May Like