जीजा साले पर गिरी बिजली, एक की मौत

शहडोल। जिले के बुढार में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया। बुढार थाना क्षेत्र के इमली टोला निवासी राजू प्रसाद केवट अपने साले डीओ केवट के साथ जेल बिल्डिंग के पास खेत में स्थित बोरवेल से नहाने गए थे।

तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू होने पर दोनों एक पेड़ के नीचे शरण लेने गए। इसी दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी। राजमिस्त्री का काम करने वाले 45 वर्षीय राजू प्रसाद की मौके पर मौत हो गई। उनके साले डीओ केवट घायल हो गए।

Next Post

एलआईसी का मुनाफा 38 प्रतिशत बढ़ा

Tue May 27 , 2025
मुंबई 27 मई (वार्ता) जीवन बीमा क्षेत्र की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने मार्च 2025 को समाप्त चौथी तिमाही में 19,013 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 13,763 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में […]

You May Like