अद्भुत खगोलीय गतिविधियों से रूबरू हुए विद्यार्थी, सुप्रसिद्ध खगोलशास्त्री प्रो. नटराजन ने टेलीस्कोप से दिखाए सौर मंडल के नजारे

ग्वालियर: कौन से गृह की क्या-क्या भौगोलिक एवं पर्यावरणीय विशेषतायें होती हैं। सौर मंडल में गृहों की स्थिति कहां-कहां है। खगोलीय घटनाओं का पृथ्वी पर किस प्रकार असर पड़ता है। सौर मंडल से संबंधित ऐसी ही तमाम दुर्लभ एवं रोमांचकारी घटनाओं से शहर के विद्यार्थी रूबरू हुए। मौका था “तीन दिवसीय स्पेस प्रोग्राम” के तहत आज रात्रि सिरोल रोड स्थित एमपीसीटी के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुए कार्यक्रम का । इस कार्यक्रम में नेहरू प्लेटोरियम मुम्बई के व्याख्याता देश के सुप्रसिद्ध खगोलशास्त्री प्रो. एस नटराजन द्वारा खगोलीय घटनाओं पर व्याख्यान दिया गया। साथ ही टेलिस्कोप के माध्यम से बच्चों को विभिन्न गृहों के दर्शन कराए।

खगोलशास्त्री प्रो. एस नटराजन ने बच्चों को विभिन्न प्रकार की खगोलीय घटनाओं को गहराई से परिचित कराया। साथ ही उन्होंने स्कूली बच्चों की सौर मंडल से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया।विद्यार्थियों को विज्ञान एवं अंतरिक्ष की गतिविधियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। खागोलशास्त्री प्रो. नटराजन द्वारा शहर में रोचक सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।ज्ञात हो मुम्बई स्थित नेहरू प्लेनेटोरियम के वरिष्ठ व्याख्याता खगोलशास्त्री प्रो. एस. नटराजन देश भर के स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 3500 से अधिक व्याख्यान दे चुके हैं। साथ ही इसरो एवं एनसीआर पुणे जैसी प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अपने खगोलकीय ज्ञान का प्रसार कर चुके हैं।

Next Post

बुलट की टक्कर से घायल शांति नगर के अतुल शर्मा की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत

Wed Feb 12 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना सीमा में आने वाली शांति नगर कॉलोनी में निवास करने वाले अतुल शर्मा की मौत ग्वालियर में इलाज के दौरान हो गई। अतुल शर्मा को शाम के समय बुलेट सवार युवको ने टक्कर मार दी थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर […]

You May Like