अवैध संबंध के शक में युवक को बेरहमी से पीटा, तीन पर प्रकरण दर्ज

जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत कुदवारी में चरित्र संदेह के चलते एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पीडि़त की लाठियों से पीटा। पुलिस ने तीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक शास्त्री नगर निवासी 39 वर्षीय धर्मराज यादव, जो पेशे से हलवाई है, जिसकी जान-पहचान साथ में काम करने वाली एक महिला से थी । रात करीब 11 बजे महिला का पति सुरेन्द्र बिलथरे उसे बाजनामठ चौराहे पर मिला।

दोनों ने साथ बैठकर शराब पी, जिसके बाद सुरेन्द्र उसे अपने घर कुदवारी ले गया, जहाँ धर्मराज रात में रुका। अगले दिन दोपहर करीब 2:30 बजे जब धर्मराज सोकर उठा, तो सुरेन्द्र अपने साथी अज्जु पाण्डेय और मोहित शर्मा के साथ वहाँ पहुँचा। सुरेन्द्र ने पत्नी के साथ अवैध संबंधों का शक जताते हुए धर्मराज से विवाद किया इसके बाद साथियों के साथ मिलकर युवक पर लाठियों से हमला कर दिया। घायल को विक्टोरिया ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक देख मेडिकल रेफर कर दिया गया है।

Next Post

श्वान ने किया अटैक, बालक हुआ घायल

Sat Mar 21 , 2026
जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत लोली मोहल्ला में एक पालतू कुत्ते ने 11 साल के बालक पर अटैक करते हुए उसे घायल कर दिया । पुलिस ने रिपोर्ट पर श्वान मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक लोली मोहल्ला छोटी खेरमाई के पीछे निवासी सुरेश गिराये का 11 […]

You May Like