पारेगांव-कामथ क्षेत्र में ईंट भट्‍ठों पर अवैध उत्खनन

मुलताई: नगर सीमा से सटे ग्राम पारेगांव एवं कामथ में कई ईंट भट्ठों पर मिट्टी और मुरम के अवैध उत्खनन का गोरखधंधा चल रहा है। बताया जा रहा है कि अधिकांश ईंट भट्ठा संचालक बिना अनुमति के संचालन कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार, प्रजापति कुम्हार समाज को परंपरागत रूप से ईंट निर्माण की छूट दी गई है, लेकिन इस प्रावधान का दुरुपयोग करते हुए अन्य लोग भी कुम्हार समाज के नाम पर भट्ठे चला रहे हैं।

कई स्थानों पर कुम्हार एवं आदिवासी समाज की भूमि किराए पर लेकर भी ईंट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है।क्षेत्र में लगभग एक सैकड़ा से अधिक ईंट भट्ठे सक्रिय बताए जाते हैं। इन भट्ठों में ईंट बनाने के लिए आसपास की भूमि से अवैध रूप से मिट्टी और मुरम की खुदाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खनिज विभाग या राजस्व विभाग की अनुमति लिए बिना ही यह काम जारी है।ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पारेगांव की एक पहाड़ी पर भी अवैध उत्खनन के कारण उसका अधिकांश हिस्सा गायब हो चुका है। शासकीय भूमि से भी मिट्टी निकालकर भट्ठों तक पहुंचाई जा रही है।

Next Post

खरगापुर में खाद की कालाबाज़ारी, किसानों से वसूले जा रहे मनमाने दाम

Tue Nov 11 , 2025
खरगापुर: नगर में किसानों को दुकानदारों द्वारा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर खाद बेचे जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। किसानों का कहना है कि जिन खाद की बोरी का दाम 250 से 300 रुपये तय है, उसे 400 से 500 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, […]

You May Like