श्योपुर: एक 18 वर्षीय मुंबई की युवती इंस्टाग्राम पर बनी दोस्ती के लिए 1100 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंची। युवती की दोस्ती श्योपुर के बलावनी गांव के एक युवक से इंस्टाग्राम पर हुई थी। युवती ने बिना परिवार को बताए ट्रेन से कोटा तक का सफर किया। वहां से बस में सवार होकर श्योपुर पहुंची। पकड़े जाने के डर से वह अपना मोबाइल फोन साथ नहीं लाई। श्योपुर बस स्टैंड पर एक दुकानदार के फोन से उसने प्रेमी को कॉल किया।
प्रेमी ने फोन नहीं उठाया।युवती घंटों तक बस स्टैंड पर प्रेमी का इंतजार करती रही। कुछ समय बाद उसी नंबर से कॉल आया। दुकानदार ने फोन उठाया और युवती के बारे में पूछताछ की। युवती ने कोई जवाब नहीं दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस युवती को थाने ले गई और ग्वालियर में रह रहे मां-बाप को खबर दी। इसके बाद परिजन श्योपुर आए और पुलिस ने तस्दीक करने के बाद लड़की को उनके सुपुर्द कर दिया।
