मेडिकल कालेज के डीन पर हमला

ग्वालियर। मेडिकल कालेज के अधिष्ठाता डा. आरकेएस धाकड पर एक व्यक्ति ने तब हमला किया जब वह एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हुए थे। डा. धाकड़ पर इस व्यक्ति ने अचानक थप्पड़ मारा। इससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने व्यक्ति को पकड़ा और अपना गुस्सा उतारा। इसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस इस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। इससे पूर्व वह तत्कालीन एडीएम पर चाकू से हमला कर चुका है। वहीं दिल्ली में केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाडी पर स्याही फेंककर सुर्खियों में आया था।

जानकारी के अनुसार जेएएच के ट्रोमा सेंटर में प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सोमवार को आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने शीतला माता मंदिर में घायल हुए श्रद्धालुओं का हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री इस सेंटर में करीब आधा घंटे रहे। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी व जेएएच के चिकित्सक मौजूद थे। मुख्यमंत्री जैसे ही यहां से निकलकर जाने लगे तभी मौके पर मौजूद एक व्यक्ति मनोज शर्मा वहां पर मौजूद मेडिकल कालेज के अधिष्ठाता डा. आरकेएस धाकड़ के करीब आ गया। उसने डा. धाकड़ से अचानक झूमाझटकी कर थप्पड़ मार दिया। कुछ देर के लिए डीन व यहां मौजूद लोग सकपका गए। यह व्यक्ति दोबारा हमला कर पाता तभी वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ा लिया। अचानक हुए हमले के बाद मौके पर हडकंप मच गया। पकड़े गए व्यक्ति पर पहले यहां मौजूद लोगों ने गुस्सा उतारा इसके बाद उसे कंपू थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

*पूर्व में भी बड़ी हस्तियों पर कर चुका है हमला*

मेडिकल कालेज के डीन डा. धाकरे पर हमला करने वाला मनोज शर्मा पहले भी ऐसी ही एक ओर वारदात को अंजाम दे चुका है। इससे पूर्व एडीएम रह चुके आरके जैन पर चाकू से हमला कर चुका है।इसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जा चुका है। वहीं केंद्रीय मंत्री रह चुके सुरेश कलमाडी के ऊपर स्याही फेंक चुका है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा चुका है।

*हमले पर हो चुकी है जेल*

इस व्यक्ति ने इसके अलावा एडीएम रह चुके आरके जैन के वाहन की तोड़फोड़ की थी। वहीं झांसी रोड थाने के एक एएसआई को भी काट लिया था। तत्कालीन एडीएम आरके गुप्ता ने बताया कि मुझ पर जानलेवा हमला करने पर उसे जेल भी हो चुकी है।

*मुझसे कोई नाराजगी नहीः डा. धाकड़*

पेशे से अधिवक्ता रह चुके मनोज शर्मा की इस हरकत को लेकर डीन डा. धाकड़ ने कहा कि वे इस को जानते नहीं है। वह किस वजह से नाराज था यह भी स्पष्ट नहीं बता पाया है। फिलहाल उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

Mon Oct 19 , 2026
डॉ. मोहन यादव भोपाल। विजयादशमी सत्य की शक्ति और शक्ति की सार्थकता का महापर्व है। यह भारतीय चेतना का वह प्रकाश है, जो हमें विश्वास दिलाता है कि अन्याय कितना भी प्रबल हो, प्रतिकार का संकल्प उससे बड़ा होता है। असत्य का वैभव क्षणिक है, सत्य का सामर्थ्य शाश्वत। भगवान […]

You May Like

Play sound