631 करोड़ की झाँसी बाईपास योजना से ओरछा-निवाड़ी क्षेत्र को फायदा: गडकरी 

भोपाल। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने झाँसी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को स्वीकृति दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के निवाड़ी और उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले में 15.5 किलोमीटर लंबे 4-लेन दक्षिणी बाईपास के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना पर 631.73 करोड़ रुपए खर्च होंगे। साथ ही बंगाय खास से ओरछा तिगेला तक राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और राष्ट्रीय राजमार्ग-39 को जोड़ने वाली लिंक रोड भी बनाई जाएगी।

झाँसी पांच प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों के जंक्शन पर स्थित होने के कारण शहर में भारी ट्रैफिक दबाव रहता है। प्रस्तावित बाईपास शहर के बाहर से ट्रैफिक को सुगम मार्ग प्रदान करेगा, जिससे यात्रा समय में कमी आएगी और भीड़भाड़ घटेगी।

इसके अलावा, ओरछा जैसे ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल तक बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विकास, विशेषकर प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र (BIDA), को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Next Post

झारखंड पुलिस से एनआईए ने सात सक्रिय नक्सलियों की मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Sun Apr 5 , 2026
रांची, 05 अप्रैल (वार्ता) झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच से राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) ने सात सक्रिय नक्सलियों के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी है। इनमें चार महिला नक्सली और एक करोड़ रुपये का इनामी उग्रवादी भी शामिल है। एनआईए द्वारा भेजे गए पत्र में जिन नक्सलियों की जानकारी मांगी गई […]

You May Like