वाणिज्य कर निरीक्षक से मारपीट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

शासकीय कार्य मे बाधा के तहत।

 

सागर 10 मार्च। मध्य प्रदेश के सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वाणिज्य कर निरीक्षक से अभद्र व्यवहार कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रार्थी प्रसन्न कुमार जैन वाणिज्यिक कर निरीक्षक वाणिज्यिक अधिकारी वृत्त कार्यालय सिविल लाईन सागर, निवासी तिली वार्ड द्वारा लिखित मे शिकायत दर्ज कराई कि भौतिक सत्यापन हेतु पी.एस. कंन्सट्रक्शन कंपनी के व्यवसाय स्थल राजीवनगर वार्ड सागर पंचनामा कार्यवाही के दौरान विकास आडवानी एवं प्रशांत सेन के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डाल उत्पन्न कर अभद्रता से गाली गुप्तार कर मारपीट किया व जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये पेश किया। जो आवेदन पत्र पर से प्रथम दृष्टया अपराध धारा 132,121 (1), 296,115(2),351 (3), 3 (5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी प्रशांत सेन नि० राजीवनगर वार्ड सागर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। जिसने अपराध करना स्वीकार किया जो आरोपी को गिरप्तार कर न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपी की तलास पतारसी जारी है।

Next Post

नीतीश ने पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

Mon Mar 10 , 2025
पटना, 10 मार्च (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का आज निर्देश दिया। श्री कुमार ने सोमवार को पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गांधी मैदान, […]

You May Like