कुर्सी की पेटी बांध लीजिये: कांग्रेस

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस ने पार्टी नेता राहुल गांधी की महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले गुरुवार को चेतावनी भरा संदेश जारी कर कहा कि लोक सभा में विपक्ष के नेता बहुत बड़ा खुलासा करने वाले हैं, इसलिए अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिये।
कांग्रेस ने यह संदेश अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दी है।
पार्टी ने इस पोस्ट के साथ श्री गांधी के मतदाता सूची में गड़बड़ी का खुलासा करने वाली पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस तथा बिहार में मतदाता अधिकार रैली के दौरान उनके हाइड्रोजन बम वाले बयान के वीडियो भी पोस्ट किये हैं। अभिनव.श्रवण

Next Post

सऊदी अरब-पाकिस्तान रणनीतिक रक्षा समझौते पर भारत की नजर: विदेश मंत्रालय

Thu Sep 18 , 2025
नई दिल्ली, 18 सितंबर (वार्ता) भारत ने कहा है कि सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच पारस्परिक रणनीतिक रक्षा समझौते तथा इसके संभावित असर पर उसकी कड़ी नजर है और वह अपने राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस समझौते के […]

You May Like