
ग्वालियर। ग्वालियर के भितरवार कस्बे में पारिवारिक संपत्ति विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। 200 फीट जमीन और सोने के जेवरों को लेकर परिवार के भीतर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते पिता और छोटे भाई ने मिलकर बड़े बेटे लोकेंद्र राजे (35 वर्ष) पर लाठी-डंडों और ईंटों से बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में लोकेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था, इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहाँ उसने दम तोड़ दिया। पुलिस हत्यारे पिता पुत्र की तलाश में जुट गई है।
Next Post
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में घने कोहरे की दी चेतावनी , पूर्वी भारत में भारी बारिश का अनुमान
Sat Nov 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 नवंबर (वार्ता) मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 21 और 22 नवंबर को घने कोहरे की चेतावनी दी तथा उत्तर प्रदेश में भी अगले दो दिनों में ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान जताया है जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात […]

You May Like
-
11 months ago
क्रिसमस के अवसर पर बंद रहा शेयर बाजार