
रीवा, शहर में निरंतर हो रही चोरी की घटनाओं के बीच एक ऐसा मामला सामने आया, जब चोर चोरी का सामान ऑटो में लेकर निकल रहा था, तभी पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
फरियादी जाकिर खान निवासी निपनिया ने बताया कि बीती रात घर में उसकी पत्नी एवं बच्चे थे तभी आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. बताया गया की चोरी करने के बाद आरोपी सामान ऑटो में लोडक़र जा रहे थे, इस दौरान पीडि़त को जब चोरी की वारदात का आभास हुआ तो आसपास देखने पर पाया की उसके घर का सामान एक ऑटो मे लोड था. फिलहाल फरियादी के द्वारा इसकी सूचना डायल 112 को दी गई. जिस पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी संगम साकेत को सामान के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी घर के अंदर से पंखा, ड्रिल मशीन, लोहे की खिडक़ी, लोहे की छड़ साहित अन्य सामान चोरी करके जा रहे थे. बताया जा रहा है की पकड़ा गया आरोपी संगम साकेत आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ अन्य कई अपराधिक मामले पहले से दर्ज है. पीडि़त की सतर्कता से चोर माल सहित पकड़ा गया. अगर निकल जाता तो पकड़ पाना बेहद मुश्किल हो जाता.
