मेडिकल कॉलेज प्रबंधन का दावा कैंपस में रैगिंग का कोई मामला नहीं

इंदौर: मेडिकल कॉलेज में कथित रैगिंग प्रकरण को लेकर सोमवार दोपहर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रबंधन ने पूरी तरह साफ इनकार किया है। प्रबंधन ने कहा कि संस्थान में किसी भी छात्र के साथ रैगिंग जैसी घटना नहीं हुई।इंदौर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के आरोपों को लेकर सोमवार दोपहर 1 बजे डीन डॉ. अरविंद घंघोरिया ने पत्रकारों से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर में रैगिंग जैसी कोई घटना घटित नहीं हुई है। जांच के बाद भी ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया। सभी छात्रों के बयान लिए गए हैं और कॉलेज की अनुशासन समिति ने भी स्पष्ट किया है कि किसी विद्यार्थी ने किसी तरह की शिकायत नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में एंटी रैगिंग सेल सक्रिय है और नए छात्रों की सुरक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था पहले से लागू है। डीन ने पत्रकारों से कॉलेज की छवि खराब करने वाली अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

Next Post

हवा में लट्ठ घुमा रही पुलिस, डकैत पुलिस गिरफ्त से दूर

Mon Dec 22 , 2025
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत सोनिया ज्वेलर्स के पीछे गली जयप्रकाश वार्ड पनागर कमानिया गेट के पास 16 दिसम्बर की रात्रि सोने चांदी के जेवरों से भरे थैले लूट कर भागे डकैतों की तलाश में पुलिस की टीमें शहर से लेकर जिले के बाहर तक छापेमारी कर रही है। संभावित ठिकानों […]

You May Like