हवा में लट्ठ घुमा रही पुलिस, डकैत पुलिस गिरफ्त से दूर

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत सोनिया ज्वेलर्स के पीछे गली जयप्रकाश वार्ड पनागर कमानिया गेट के पास 16 दिसम्बर की रात्रि सोने चांदी के जेवरों से भरे थैले लूट कर भागे डकैतों की तलाश में पुलिस की टीमें शहर से लेकर जिले के बाहर तक छापेमारी कर रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। ढाई हजार से अधिक फुटेज खंगाले जा चुके है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली है और डकैत पुलिस गिरफ्त से दूर है।

अब तक पुलिस को ऐसा कोई भी अहम क्लू हाथ नहीं लग सका है जिसके सहारे आरोपियों तक पहुंचा जा सके। हालांकि डकैतों की तलाश में पांच टीमें गठित की गई है। जिसमें काइम ब्रांच, सायबर से लेकर थाना पुलिस शामिल है जिन्हें अलग-अलग टॉस्क भी मिले है। सीसीटीव्ही कैमरों को खंगालने से लेकर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने के साथ संदेहियों से पूछताछ हो रही है। वारदात के समय मौके पर सक्रिय मोबाइलों पर भी जांच पड़ताल चल रही है। इसके अलावा जैसे जैसे पुलिस को क्लू मिल रहे है वैसे वैसे पुलिस की जांच भी आगे बढ़ रही और संभावित ठिकानों पर छापेमारी हो रही लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पा रही है। ऐसा लग रहा है कि पुलिस की टीमें हवा में लट्ठ घुमा रही है।

विदित हो कि जयप्रकाश वार्ड पनागर निवासी सुनील सोनी की विद्यासागर वार्ड में भूरा ज्वेलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान हैं। 16 दिसम्बर की रात्रि जब वे दुकान बंद कर अपने बेटे के साथ बाइक से घर जा रहे थे तभी 6 आरोपी बाइकों से पहुंचे। इसके बाद कट्टे व हथौड़ी से सुनील और उनके बेटे संभव सोनी पर हमला कर दिया। दो आरोपी हमला कर रहे थे जबकि चार लोग तीन थैले जेवरों से भरे छुड़ाकर अपने हाथों में ले लेकर भाग गए थे। पुलिस ने मामले में डकैती की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों में तलाश में है।

Next Post

दतिया पुलिस ने पकड़े 4 हथियार तस्कर

Mon Dec 22 , 2025
दतिया: दतिया पुलिस ने 4 हथियार तस्कर पकड़े हैं। 5 पिस्टलों के साथ कार सवार 4 हथियार तस्कर पकड़े गए। आज सोमवार को पुलिस कंट्रोल रुम में दतिया एसपी सूरज कुमार वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हथियार तस्करों के पकड़ने की जानकारी दी। तस्करों से 5 पिस्टल और आर्टिका कार […]

You May Like