पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न ट्राईसिटी समेत 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट पठानकोट में गिरे ओले

चंडीगढ़ 30 मई (वार्ता) पंजाब और राजधानी चंडीगढ़ में शनिवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। चिलचिलाती गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों को इस बदलाव से बड़ी राहत मिली है। पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश के असर से मैदानी इलाकों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने अगले 2 घंटों के भीतर ट्राईसिटी (चंडीगढ़ मोहाली पंचकूला) समेत पंजाब के 13 जिलों में तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मोहाली, लुधियाना, पटियाला, जालंधर, अमृतसर और पठानकोट शामिल हैं। शनिवार सुबह पठानकोट में भारी ओलावृष्टि हुई, जबकि मोहाली और चंडीगढ़ में तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम केंद्र का अनुमान है कि 4 जून तक क्षेत्र से हीट वेव पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

दूसरी ओर, मानसून को लेकर भी बड़ा अपडेट आया है। केरल में पिछले 5 दिनों से अटका मानसून 25 जून तक पंजाब में एंट्री कर सकता है। हालांकि, इस साल अल-नीनो के प्रभाव के कारण मानसून के कमजोर रहने की आशंका है, जिससे लुधियाना, बठिंडा, संगरूर और फिरोजपुर समेत कई जिलों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है।

 

 

Next Post

वाराणसी में तेज रफ्तार आंधी और ओलावृष्टि की संभावना, रेड अलर्ट जारी

Sat May 30 , 2026
वाराणसी, 30 मई (वार्ता) वाराणसी में आगामी 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश, 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी और ओलावृष्टि की संभावना को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अगले 24 […]

You May Like