स्मार्ट मीटर विस्तार में इंदौर रहा सबसे आगे

इंदौर: डिजिटल इंडिया पहल और उपभोक्ता हितों को ध्यान में रखते हुए मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मालवा-निमाड़ क्षेत्र में स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य तेजी से किया जा रहा है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस क्षेत्र में अब तक करीब 16 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं.कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि स्मार्ट मीटर न केवल बिजली उपभोग को पारदर्शी बना रहे हैं, बल्कि उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ भी दे रहे हैं.

इन मीटरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को टाइम ऑफ डे (टीओडी) के तहत दिन के समय, विशेषकर सौर ऊर्जा अवधि में बिजली उपयोग करने पर छूट मिल रही है. वहीं, गैर-घरेलू उपभोक्ताओं को पावर फैक्टर के आधार पर बिजली बिल में नियमित छूट दी जा रही है. स्मार्ट मीटर स्थापना केवल घरों तक सीमित नहीं है, बल्कि ट्रांसफार्मर और फीडरों पर भी इन्हें लगाया जा रहा है. इससे लाइन लॉस कम करने और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिल रही है.

6.75 लाख मीटर लगाए
क्षेत्रवार आंकड़ों पर नजर डालें तो इंदौर शहर में सबसे अधिक करीब 6.75 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं. इसके अलावा उज्जैन जिले में 1.45 लाख और रतलाम में 1.25 लाख स्मार्ट मीटर स्थापित किए गए हैं. अन्य जिलों में यह संख्या 25 हजार से 88 हजार के बीच है. कंपनी क्षेत्र के महू, खरगोन, नागदा, झाबुआ और थांदला के नगरीय क्षेत्र पूर्ण रूप से स्मार्ट मीटरयुक्त घोषित किए जा चुके हैं. यह पहल बिजली प्रबंधन को आधुनिक और उपभोक्ता-अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

Next Post

ईरान का भीषण प्रहार! सऊदी में अमेरिकी एयरबेस पर दागी मिसाइलें, 10 से ज्यादा सैनिक घायल

Sat Mar 28 , 2026
ईरान-इजरायल युद्ध के 29वें दिन ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर हमला किया। इस हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल हुए, कई रिफ्यूलिंग विमानों को भारी नुकसान पहुंचा है। ईरान-इजरायल युद्ध का आज 29वां दिन है। 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए […]

You May Like