श्वान ने किया अटैक, बालक हुआ घायल

जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत लोली मोहल्ला में एक पालतू कुत्ते ने 11 साल के बालक पर अटैक करते हुए उसे घायल कर दिया । पुलिस ने रिपोर्ट पर श्वान मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक लोली मोहल्ला छोटी खेरमाई के पीछे निवासी सुरेश गिराये का 11 वर्षीय बेटा ओम गिराये अपनी दादी राधा बाई के साथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था। जैसे ही वे मोहल्ले की गली में प्रियांशु के घर के पास पहुँचे, वहाँ खुले में घूम रहे भीम नामक व्यक्ति के पालतू कुत्ते ने अचानक ओम पर हमला कर दिया।

सफेद-पीले रंग के पट्टे वाले कुत्ते ने बालक ओम के दाहिने पैर की जाँघ पर जोर से काट लिया। बच्चे की चीख सुनकर साथ में मौजूद दादी राधा बाई नेे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।बालक के पिता सुरेश के अनुसार श्वान आरोपी भीम का ही है और अक्सर बिना सुरक्षा के घूमता रहता है। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

राजस्थान का हुनर और मप्र के संसाधन, सेंट्रल इंडिया बनेगा अब नया इंडस्ट्रियल हब: सीएम डॉ यादव

Sat Mar 21 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश और राजस्थान जुड़वा भाइयों की तरह हैं। दोनों राज्य मिलकर विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत तैयार कर रहे हैं। हम सिर्फ विरासतों और विविधताओं के ही नहीं, आर्थिक दृष्टि से भी एक-दूसरे के स्वाभाविक साझेदार हैं। राजस्थान का विकसित टेक्सटाइल, […]

You May Like