उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को गति देने के लिए 15 जून तक सिंहस्थ सेल गठित किया जाएगा, जिसमें 6 उपमेला अधिकारी सहित 12 अफसरों को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। अन्य जिलों से अनुभवी अधिकारियों की तैनाती उज्जैन में होगी। उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने नवभारत से चर्चा में कहा कि समय कम है, इसलिए जिम्मेदारियां स्पष्ट की जाएंगी।
महाकाल मंदिर प्रशासन और एडीएम की भूमिकाएं अलग की जाएंगी ताकि मंदिर विवादों और प्रशासनिक लापरवाही से बचा जा सके। सिंहस्थ के लिए 23,332 करोड़ के 153 कार्य स्वीकृत हो चुके हैं। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह और रोशन सिंह मिलकर 50 हजार करोड़ की परियोजनाओं की मॉनिटरिंग करेंगे।
