श्रमिक की मौत का मामला: प्रोपराईटर, ठेकेदार पर गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज

जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत ग्राम भड़पुरा भटियावाली के पास निर्माणाधीन तारामण्ड़ल बिल्डिंग में 20 अप्रैल को सेंटिग लगाते समय नीचे गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई थी। मर्ग जांच में पाया गया कि बिल्डिंग में बिना सुरक्षा संसाधनों व लापरवाही पूर्वक मजदूरों से कार्य करवाया जा रहा था। जांच के बाद पुलिस ने बिल्डिंग प्रोपराईटर, ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।

पुलिस के मुताबिक बब्लू उर्फ अशोक रजक पिता स्व. राम कृपाल रजक 45 साल निवासी ग्राम रिठौरी थाना खमरिया का गांव के अन्य लोगों के साथ ग्राम भड़पुरा भटियावाली के पास निर्माणाधीन तारामण्ड़ल बिल्डिंग में गांव के ठेकेदार प्रमोद बंजारा के साथ करीब 1 माह से मजदूरी कर रहे थे। रोजाना की तरह 20 अप्रैल 25 को सुबह करीब 11.30 बजे बबलू उर्फ अशोक रजक ग्राम भड़पुरा भटियावाली के पास निर्माणाधीन तारामण्ड़ल विल्डिंग की छत में सेंटिग लगाने का काम कर रहा था।

अचानक तारामण्डल की छत पर काम करते समय नीचे गिर गया था जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

Next Post

भारत और अमेरिका ने आर्थिक तथा वाणिज्यिक साझीदारी को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहरायी

Thu May 29 , 2025
वाशिंगटन, 29 मई (वार्ता) विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बुधवार को यहां अमेरिका के विदेश उप मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ से मुलाकात की और आर्थिक एवं वाणिज्यिक साझीदारी को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्धता दोहरायी। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने यहां बताया कि उप मंत्री लैंडो ने 21वीं […]

You May Like