कोविड-19 महामारी के बाद से कनाडा से अमेरिका आने वालों की संख्या घटी

वाशिंगटन, 16 अप्रैल (वार्ता) कनाडा से अमेरिका में सीमा पार करने वालों की संख्या गत मार्च में कोविड-19 महामारी के बाद से सबसे कम दर पर रही।
नेशनल पोस्ट अखबार ने अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा के आंकड़ों का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च 2025 में अमेरिका में प्रवेश करने वाले कनाडाई यात्रियों की संख्या लगभग 41.10 लाख थी, जबकि मार्च 2024 में 49.7 लाख लोगों ने अमेरिका-कनाडा सीमा पार की, जो 17.4 प्रतिशत की कमी है।
रिपोर्ट के मुताबिक इस गिरावट का कारण कनाडा के खिलाफ टैरिफ की शुरूआत और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा देश को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने का दावा हो सकता है।

Next Post

हांगकांग डाक सेवा ने अमेरिका को डाक शिपमेंट स्थगित किया

Wed Apr 16 , 2025
बीजिंग, 16 अप्रैल (वार्ता) हांगकांग पोस्ट ने अमेरिका को हांगकांग से भेजे जाने वाले सामानों के लिए शुल्क-मुक्त “डी मिनिमिस” व्यवहार को समाप्त करने के अमेरिकी निर्णय के जवाब में अमेरिका को माल की शिपमेंट स्थगित कर दी है। डाक सेवा ने बुधवार को स्पष्ट किया कि अमेरिका आगामी 02 […]

You May Like