
महेश्वर। रविवार को अपने निजी प्रवास पर विश्व के एकमात्र महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पवित्र और पर्यटन नगरी महेश्वर पहुंचे । सचिन अपनी फैमिली के साथ दो दिवसीय इस प्रवास पर महेश्वर स्थित अहिल्या फोर्ट हेरीटेज होटल में रुके हैं वह यहां प्राचीन किला घाट और लोक माता देवी अहिल्याबाई होलकर की विरासत से रूबरू होंगे। आज वे किला परिसर स्थित होटल में विश्राम करेंगे। सचिन तेंदुलकर के इस आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की गई थी। महेश्वर पुलिस फॉलोअप के साथ सचिन को लेकर किला परिसर पहुंची जहां पर नगर के क्रिकेट प्रेमियों और होटल स्टाफ ने उनका स्वागत किया वह सहज रूप से सभी से मिले और उनका अभिवादन स्वीकार किया। आपको बता दे कि क्रिकेट के इस महानायक को अब तक कई सम्मानों से सम्मानित किया है जिसमें प्रमुख रूप से भारत रत्न,पद्मश्री, पद्म भूषण,अर्जुन पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, महाराष्ट्र भूषण सहित कई उपलब्धियां शामिल है। इस दौरान एसडीओपी श्वेता शुक्ला, थाना प्रभारी जगदीश गोयल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी सुरक्षा के लिहाज से मौजूद थे।
