
जावरा। कई हिन्दु-मुस्लिम भाईयों के हाथ पर हिंदु बहनों ने राखी बांधकर धर्म एकता का परिचय दिया। इसी कड़ी में पूर्व नपाध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कड़पा की पत्नी नूरजहां कड़पा भी पिछले 35 वर्षो से सांप्रदायिकता की राखी बांधती चली आ रही है। नूरजहां ने भी शनिवार को मुंह बोले भाई जितेन्द्र देवड़ा को राखी बांधी। इसी प्रकार मुस्लिम बहनों ने हिन्दु भईयों को तथा हिन्दु बहनों ने मुस्लिम भाईयों को रक्षासूत्र बांधकर त्यौहार मनाया।
