राहत शिविरों में उपचार दल तैनात

रीवा: लगातार वर्षा के कारण रीवा नगर निगम क्षेत्र के कई मोहल्लों में जल भराव के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है. शहर के दो वार्डों से जल भराव से प्रभावितों को चार राहत शिविरों में रखा गया है. इन शिविरों में पीडि़तों के उपचार के लिए चिकित्सा दल तैनात कर दिए गए हैं.

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला ने बताया कि राहत केन्द्र गवर्मेंट स्कूल क्रमांक एक में डॉ शिवशंकर मिश्रा, गवर्मेंट स्कूल क्रमांक दो में डॉ पीयूष सिंह, जगन्नाथ मंदिर में डॉ जितेन्द्र वर्मा, संस्कृत कालेज में डॉ अखिलेश कुमार सिंह तथा मार्तण्ड स्कूल में डॉ राजीवबाबू द्विवेदी को तैनात किया गया है. इनके साथ अन्य उपचार कर्मी तथा दवाएं एवं उपचार की समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं.

Next Post

डीपी से तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों में चली लाठिया, घर में घुसकर पीटा

Sun Jul 13 , 2025
ग्वालियर: बिजली को लेकर 2 पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले, जिसमें 4 महिलाओं समेत 9 से ज्यादा लोग जख्मी हो गये। घटना उटीला थाना इलाके के टिहोली गांव स्थित जाटव मोहल्ले की है। जाटव पक्ष का आरोप है कि हमलावर कुशवाह और बाथम समाज से है जिन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त […]

You May Like