ग्वालियर के एनसीसी कैडेट लक्ष्य अग्रवाल का चयन इसरो भ्रमण के लिए हुआ

ग्वालियर: डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र एवं 8 मप्र बटालियन एनसीसी ग्वालियर के कैडेट लक्ष्य अग्रवाल को इसरो से आमंत्रण मिला है। नेशनल स्पेस डे क्विज 2025 में भाग लेने वाले देशभर के 100 विजेताओं को यह मौका मिला हैं। एनसीसी अधिकारी गजेन्द्र जैन ने बताया कि ग्वालियर शहर के लिए यह गर्व का क्षण है ।

लक्ष्य अग्रवाल ने भारत सरकार के अंतरिक्ष मंत्रालय द्वारा आयोजित नेशनल स्पेस डे क्विज 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर के 100 विजेताओं में स्थान प्राप्त किया है। यह क्विज़ एनसीसी के माध्यम से पोर्टल पर आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के हजारों छात्रों ने भाग लिया। ग्वालियर के लक्ष्य ने यह सफलता हासिल की। इस उपलब्धि के तहत लक्ष्य को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन भ्रमण करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

कैडेट लक्ष्य अग्रवाल 11 नवम्बर को इसरो के विशेष “करो विजिट” कार्यक्रम में भाग लेंगे, देश भर से 100 छात्रों का चयन किया गया है जिन्हें रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन की संरचना, उनके सिद्धांत और तकनीक के बारे में विस्तार से बताया जाएगा तथा अंतरिक्ष अनुसंधान, उपग्रह प्रक्षेपण और वैज्ञानिक कार्यों को नजदीक से देखने का अवसर प्राप्त होगा।

Next Post

गोदाम में विवाद के बाद गाली-गलौज और मारपीट

Sun Nov 9 , 2025
इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के नायता मुंडला स्थित एक सीमेंट गोदाम में विवाद के बाद दो पक्षों में झगड़ा हो गया. पुलिस के अनुसार फरियादी रामबाबू राजपूत निवासी मयूर नगर मुसाखेड़ी की रिपोर्ट पर हरदीप सिंह और उसके बेटे निवासी आदित्य नगर भंवरकुआं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. […]

You May Like