छतरपुर, 22 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के कटारेपुरवा गांव में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र के कटारेपुरवा गांव की निवासी अनिता पटेल (38) कल देर रात घर का दरवाजा बंद करते समय करंट की चपेट में आ गई। घटना की जानकारी लगने पर उसके परिजन उसे लेकर ईसानगर अस्पताल पहुंचे। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका का आज पोस्टमार्टम करा कर शव उसके परिजनों काे सौंप दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
Next Post
चोरी गई पिकअप 3 घंटे में बरामद
Thu May 22 , 2025
सीधी। दुकान के बाहर खड़ी 5 लाख रुपये कीमत के पिकअप वाहन को चोरी की सूचना के 3 घंटे के भीतर ही बहरी पुलिस ने बरामद कर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार फरियादी शिवम तिवारी की सूचना पर विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की […]

You May Like
-
1 year ago
मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
