चोरी गई पिकअप 3 घंटे में बरामद

सीधी। दुकान के बाहर खड़ी 5 लाख रुपये कीमत के पिकअप वाहन को चोरी की सूचना के 3 घंटे के भीतर ही बहरी पुलिस ने बरामद कर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार फरियादी शिवम तिवारी की सूचना पर विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की कुचवाही के पास एक पिकअप वाहन से एक्सीडेंट हो गया है जिससे तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची, वहां पर प्रकरण में चोरी गई पिकअप क्रमांक एमपी 53 जीए 3256 रोड के किनारे खड़ी पाई गई जिसे शांतनु यादव पिता शिवकुमार यादव उम्र 19 साल निवासी महगाव थाना राजातालाब जिला वाराणसी द्वारा चोरी कर ले जाया जा रहा था जो कुचवाही के पास एक गाय से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर आरोपी शांतनु यादव के कब्जे से प्रकरण में चोरी गई पिकअप वाहन को जप्त किया जाकर मामले की विवेचना जारी है।

Next Post

अंबेडकर प्रतिमा को लेकर भीम आर्मी का उग्र प्रदर्शन, बैरिकेड पर चढ़ने की कोशिश

Thu May 22 , 2025
ग्वालियर। हाईकोर्ट खंडपीठ भवन में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर गुरुवार को भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन किया गया। फूलबाग स्थित मानस भवन में पहले सभा हुई। इसके बाद कलेक्ट्रेट की तरफ कूच करने से पहले ही उन्हें रोककर […]

You May Like